पूर्व पार्षद भूमि राछौया व पति चतर सिंह राछौया पर फर्जी शिक्षा व जाति प्रमाण लगाने पर कोर्ट के आदेशों पर FIR दर्ज

0

भाजपा के पूर्व पार्षद है व वर्त्तमान मे भाजपा से उम्मीदवारी जता रहे है

नई दिल्ली। नांगलोई। पूर्व पार्षद श्रीमती भूमि राछोया व उसके पति चतर सिंह राछोया के खिलाफ FIR दर्ज, पूर्व वार्ड-31 व वर्तमान वार्ड-37 की पूर्व पार्षद भूमि राछोया ने 2012 में दिल्ली नगर निगम के चुनाव में नामांकन भरते समय अपने नामांकन के दस्तावेजों में फर्जी रूप से शिक्षा का प्रमाण पत्र वह जाति प्रमाण पत्र लगाया जिसका खुलासा जनसूचना अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी से पता चला नांगलोई क्षेत्र के राजेंद्र खर्रा हरिओम सारसर,नेतराम पिंगोलिया, ने बताया जन सूचना अधिकार से मांगी गई जानकारी के आधार पर 2016 में नांगलोई पुलिस में शिकायत की, नांगलोई पुलिस ने इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, इसलिए इस मामले को न्यायालय के समक्ष ले जाया गया न्यायालय ने सभी दस्तावेजों को ध्यान में रखते हुए नांगलोई पुलिस को भूमि राछोया उनके पति चतर सिंह राछोया के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए। नांगलोई पुलिस ने दोनों दोनों के खिलाफ 420/ 468 / 471/34 IPC धारा के अंतर्गत FIR दर्ज की। उल्लेखनीय है कि चतर सिंह राछोया लोकसभा सीट से भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

*

पूर्व पार्षद पर FIR दर्ज कराने वाले राजेन्द्र खर्रा मोबाइल नंबर-7827444850*

About Author

Leave a Reply

Discover more from Sangyan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading