सिद्धू को दिल्ली शिफ्ट कर सकती है कांग्रेस, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

0

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से विवादों के चलते मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी अब एक बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि नवजोत सिंह सिद्धू को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन के बाद से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली है। शीला दीक्षित के अध्यक्ष रहते हुए कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में वापसी की थी और पांच सीटों पर पार्टी दूसरे नंबर पर रही। ऐसे में चर्चा है कि इस पद को लेकर कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू पर दांव लगा सकती है। सिद्धू की छवि एक तेजतर्रार नेता और मीडिया को आकर्षित करने वाले नेता की है।

गौरतलब है कि अपनी दिग्गज नेता और संगठन की मजबूत कड़ी शीला दीक्षित को खोने के बाद अब कांग्रेस के सामने दिल्ली में नेतृत्व का संकट खड़ा हो गया है। शीला दीक्षित 81 साल की उम्र के बावजूद पूरी ऊर्जा के साथ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहीं थीं। अजय माकन के इस्तीफा देने के बाद संगठन को एकजुट करने की जिम्मेदारी शीला दीक्षित को सौंपी गई थी और उन्होंने इस जिम्मेदार को बखूबी निभाया।

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं, जिसमें शीला दीक्षित ने अपनी पार्टी को नंबर तीन की पॉजिशन से नंबर दो पर लाकर खड़ा कर दिया। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब से दिल्ली शिफ्ट करने के बारे में विचार कर रही है।

About Author

Leave a Reply

Discover more from Sangyan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading