घर में रखें मां सरस्वती से जुड़ी ये चीजें, करियर में मिलेगी अपार सफलता
रायपुर. लोग अक्सर अपने करियर में आगे बढऩा और कामयाबी हासिल करना चाहते हैं। जिसके लिए वो कड़ी मेहनत भी करते हैं। पर कभी-कभी ऐसा होता है कि कड़ी मेहनत के बाद भी लोगों को अपने करियर में सफलता नहीं मिल पाती है। इस असफलता का कारण कभी-कभी आसपास की नाकारात्मक शक्तियां भी हो सकती है। इन नाकारात्मक शक्तियों को घर से दूर करने के लिए घर में मां सरस्वती (Maa Saraswati) से रखी इन चीजों को रखने से घर में साकारात्मक शक्तियों (positive energy) का प्रवेश होता है।
- मोर का पंख – घर में मोर का पंख रखना बहुत ही शुभ माना जाता है, इसका संबंध हिंदुओं में कई देवी-देवताओं से माना गया है। मोर पंख को मुख्यत: घर में पूजा की जगह पर और बच्चों के पढ़ाई की जगह पर रखना चाहिए। इसके अलावा मोर के पंख को अपने काम करने की जगह पर रखना चाहिए। इससे घर में और काम में साकारात्मकता का वास होता है।…
