दिल्ली में उफान पर यमुना, खतरे के निशान तक पहुंचा जल स्तर, मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

खास बातें

दिल्ली में यमुना उफान पर

हिमाचल में बहा हाईवे, साढ़े तीन सौ सड़कें बंद

हरिद्वार में खतरे के निशान पर गंगा

देशभर में पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक बाढ़ और बारिश का कहर जारी है। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने और यमुना नगर कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश होने के कारण दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। इससे राजधानी पर बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है। यमुना का जल स्तर रविवार सुबह 203.50 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान से आसपास है।

हिमाचल में बह गया हाईवे, साढ़े तीन सौ सड़कें बंद

इधर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त है। यहां बेहिसाब बारिश के कारण जान-माल को काफी नुकसान पहुंचा है।…

Leave a Reply

%d bloggers like this: