घटने लगा यमुना का पानी

तीन दिन रौद्र रूप दिखाने वाली यमुना आखिरकार अब शांत मूड में आने लगी है। जलस्तर पांच घंटे तक स्थिर रहने के बाद अब घटने लगा है। आशंका थी कि जलस्तर 207 मीटर पार कर जाएगा, लेकिन अब ऐसा नहीं लग रहा। जलस्तर घटने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। संतोष की बात यह भी है कि हथिनी कुंड बैराज से फिलहाल बहुत अधिक पानी नहीं छोड़ा जा रहा है, इसलिए अब दिल्ली में बाढ़ की संभावना कम हो गई है।

इसपर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि पानी का लेवल 206.6 मीटर पर है। उन्होंने बताया कि अबतक पानी की वजह से किसी ने जान नहीं गंवाई है। उन्होंने बताया कि लोगों के लिए टेंपरेरी टेंट की व्यवस्था की गई है, जैसे ही पानी कम होगा लोग अपने घर जा सकते हैं।

तीन दिन पहले हथिनी कुंड बैराज से करीब 8.27 लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़े जाने के बाद लगने लगा था कि दिल्ली में यमुना बाढ़ का रेकॉर्ड बनाएगी। ऐसे में डूब क्षेत्र से हजारों लोगों को सरकारी कैंपों में भेजा गया था। केंद्रीय जल आयोग ने संभावना जताई थी कि आज सुबह यमुना का जलस्तर 207 मीटर को पार कर सकता है, जिसके बाद बाढ़ के हालात भयावह होंगे।

Leave a Reply

%d bloggers like this: