कश्मीरी लड़कियों से शादी रचाकर बुरे फंसे बिहार के 2 युवक

बिहार के रहने वाले दो भाइयों को कश्मीर की लड़कियों से शादी रचाना काफी महंगा पड़ा है। ये दोनों भाई अब कश्मीर पुलिस की गिरफ्त में हैं। इन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। मामला सुपौल जिले से जुड़ा है, जहां कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से दो लड़कियों को बरामद किया है।

ये दोनों बहनें प्यार के चक्कर में अपने-अपने पति के साथ सुपौल पहुंची थी। दोनों बहनों का कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया गया है। दरअसल, युवतियों के पिता ने दोनों भाइयों के खिलाफ कश्‍मीर पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा बरामद की गई दोनों लड़कियां सुपौल में ही अपने पतियों के साथ रहना चाहती हैं।

पुलिस के मुताबिक, कश्मीर के रामन जिला की रहने वाली दोनों लड़कियों को सुपौल के राधोपुर थाना क्षेत्र के राम विशनपुर गांव के रहने वाले तबरेज और परवेज से कश्मीर में ही प्यार हुआ था। तबरेज और परवेज दोनों सगे भाई हैं। वो कश्मीर में रहकर राज मिस्त्री का काम करते थे।

Leave a Reply

%d bloggers like this: