अजब प्रेम की गजब कहानी, एक साथ 6 लड़कियों ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन।

संजीत कुमार पटेल
औरंगाबाद ( संज्ञान न्यूज़)। औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि एक लड़की को प्रेम अपने भाई के साले के साथ था जिसको प्रपोज करने के लिए सहेलियों के साथ लड़के के पास गई थी लेकिन लड़का इनकार किया तो लड़की ने फिल्मी अंदाज में जहरीली पदार्थ खा ली, इतना ही नहीं अन्य पांच सहेली ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब इसकी सूचना परिजनों को लगा तो जान बचाने के लिए दौड़ पड़े लेकिन अब कहां तीन लड़कियों की मौत हो चुकी थी बचे तीन को मगध मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की मानें तो हालत नाजुक बताया जा रहा है।

गांव में पुलिस कर रही है कैंप
घटना की सूचना मिलते ही सीओ अवधेश कुमार, थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। गांव में एक साथ 6 लोगों का जहरीले पदार्थ का सेवन करना बड़ी घटना है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही लोगों ने बताया कि सभी गुरारू गई हुई थी। पुलिस के द्वारा मृत लड़कियों का शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।