दुर्गा अष्टमी पर एक ही नारा,एक हीआह्वान,बेटियों खेलो-पढ़ो-सबल बनो-सरदार पतविंदर सिंह

दुर्गा अष्टमी पर एक ही नारा,एक हीआह्वान,बेटियों खेलो-पढ़ो-सबल बनो-सरदार पतविंदर सिंह

शिक्षा व युद्ध कौशल प्राप्त कर तंदुरुस्त बने कन्याएंl

माता-पिता भ्रूण जांच जैसी आप्राकृतिक चीजों से बचें दृष्टिकोण बदलें

नैनी प्रयागराज/भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने बेटी बचाओ को अपने जीवन का लक्ष्य बना चुके वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सरदार पतविंदर सिंह अपने युवा सहयोगी के साथ पिछले कई दिनों से गांव-गांव कॉलोनी-कॉलोनी,वार्ड-वार्ड में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ,बेटी खिलाओ का संदेश कन्याओं के पाव पूजन के साथ चला रहे हैं
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने जगह-जगह चौपाल लगाकर कहा कि किलकारी अपने आंगन में भी गुंजनी चाहिए दुर्गा अष्टमी और महानवमी पर कन्या पूजन के लिए लड़कियां ढूंढने से पहले अपने आंगन में देखें कि क्या यहां किसी बेटी की किलकारी सुनाई देती है नारीतत्व बहुत बड़ा गौरव है कोई अभिशाप नहीं |


सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि कन्याओं की घटती संख्या गहरी चिंता का विषय है समाज अपने दृष्टिकोण को बदले और भ्रूण जांच जैसी अप्राकृतिक चीजों से बचेंl
सम्मान और महिला सशक्तिकरण मुद्दे को अपने सेवा कार्यक्रम में प्रमुखता से हर जगह कहते हैं कि अपना सुधार ही संसार ही संसार की सबसे बड़ी सेवा है को ध्यान रखकर शुरुआत खुद से अपने आप से करें नारी सम्मान व नारी सुरक्षा हम सब की प्राथमिकता है बेटियां,बहुएं शिक्षा व युद्ध कौशल प्राप्त कर बहादुर बनेl क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि कन्याएं दो परिवारों को यशस्वी बना सकती है आत्मा कल्याण की दृष्टि में तो कन्या देवी साक्षात मूर्ति है उसके नाम के साथ देवी शब्द को जोड़ा जाता है कन्याएं ही देश का भविष्य है यह संस्कारवान और सद्गुणों के नए युग का अभ्युदय होगा|

सामाजिक अभियान में हरमन जी सिंह,दलजीत कौर,रिहाना खान,एजाजुद्दीन,संजय श्रीवास्तव,विद्यासागर ठाकुर आदि क्रांतिकारी,देशभक्त साथी कदम से कदम मिलाकर साथ चल रहे हैंl

Leave a Reply

%d bloggers like this: