साउथ ईस्ट दिल्ली के सीनियर चीफ वार्डन राजेंद्र कपूर को मिला राष्ट्रपति पदक सम्मान

देश की सेवा ही मेरा सबसे बड़ा राष्ट्पति पदक – राजिंदर कपूर

राष्ट्रपति पदक सम्मान के बाद राजेंद्र कपूर के घर लगा बधाइयों का तांता

नई दिल्ली – नागरिक सुरक्षा निदेशालय की और से 1 अप्रैल 2022 से शुरू हुए दस दिवसीय वार्षिक परीक्षण शिविर संपर्ण हुआ यहाँ राजा गार्डन स्तिथ नागरिक सुरक्षा निदेशालय के मुख्यालय में समापन सत्र के दौरान .दिल्ली के जाने माने और सबके दिलो में राज करने वाले दिल्ली के सीनियर चीफ वार्डन सिविल डिफेन्स राजेंद्र कपूर को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक सम्मान किया गया , यह सम्मान उन्हें दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव द्वारा दिया गया।

इस कार्यक्रम में डिविज़नल कमिश्नर संजीव खीरवाल , डीसीडी के सीनियर स्टाफ ऑफिसर राहुल सूदन समेत कई अन्य गणमान्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद सीनियर चीफ वार्डन सिविल डिफेन्स राजेंदर कपूर के घर बधाई का ताँता लग गया। इतना ही नहीं उन्हें डी एस के डी कपूर लाड़ली नूर फाउंडेशन द्वारा सम्मान समारोह में न्योता दिया गया।.इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राजपाल सिंह (चैयरमेन सेंट्रल नगर निगम जोन साउथ दिल्ली ) और अतिथि रहे शॉप कीपर वेलफेयर एसोसिएशन वाईस प्रेजिडेंट विशाल सब्बरवाल , अशोक बजाज , केशियर -जतिन मेहता जी , रोहित कुमार बैसोया , रोह्तांश शर्मा और डी एस के डी कपूर लाड़ली नूर फाउंडेशन की वाईस प्रेजिडेंट रचना चड्ढा भी मौजूद रही …तो वही राष्ट्पति पदक सम्मान मिलने के बाद राजेंदर कपूर जी ने मीडियाकर्मी हनी महाजन को बताया की सिविल डिफेंस ने आपातकालीन स्थिति में बहुत ही तन्मयता, समर्पण एवं लगन से लोगो की निस्वार्थ सेवा की है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सिविल डिफेंस का कार्य बहुत सराहनीय रहा। कोरोना ड्यूटी हो या अन्य कोई महत्वपूर्ण अवसर हो, तो सिविल डिफेंस के लोग हर समय जनहित में तत्परता के साथ लोगो को अपनी सेवायें निस्वार्थ भाव से करते आए हैैं। राजेंदर कपूर ने अपनी टीम के लिए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सिविल डिफेंस के लोग इसी तरह से मदद करते रहे हैैं। कार्यक्रम में काफी बड़े अधिकारी मौजूद रहे इन सभी अतिथियों ने अपने-अपने संबोधनों में नागरिक सुरक्षा और राजिंदर कपूर के कार्यो की प्रशंसा की।

Leave a Reply

%d bloggers like this: