Meteorite: अंतरिक्ष से खेत में गिरी ‘आग की गेंद’, 18 महीने तक ढूंढ़ता रहा शख्स, हाथ लगा करोड़ों का खजाना

Treasure In Field: टोनी ने उल्कापिंड को खोजने के लिए अपना सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जो 18 महीनों तक जारी रहा। अब वह इसे सर्टिफाइड कराने का इंतजार कर रहे हैं ताकि यह पता किया जा सके कि इसकी वास्तविक कीमत कितनी है।

हाइलाइट्स

  • शख्स को खेत में मिला उल्कापिंड का टुकड़ा, करोड़ों में कीमत
  • 18 महीने तक खोजने के बाद मिली कामयाबी, गिरते हुए देखा था
  • उल्कापिंड का वजन 1 किग्रा है, ब्रिटेन के नॉर्थ वेल्स में गिरा था

वॉशिंगटन : अंतरिक्ष से हर रोज अनेक उल्कापिंड धरती पर गिरते हैं। इनमें से कई समुद्र तो कई निर्जन इलाकों में खो जाते हैं। अगर किसी को उल्कापिंड के टुकड़े मिलते हैं तो वह बेहद दुर्लभ होता है। कई बार इन खगोलीय पत्थरों की कीमत करोड़ों में भी हो सकती है। इसी तरह के एक पत्थर ने ब्रिटेन के एक शख्स की जिंदगी बदल दी। 18 महीने तक खोजने के बाद शख्स को एक खेत से 1 किग्रा का एक उल्कापिंड मिला जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपए तक हो सकती है।

द सन की रिपोर्ट के अनुसार नॉर्थ वेल्स के रेक्सहैम में रहने वाले 38 साल के टोनी व्हिल्डिंग के घर के ऊपर से एक जलती हुई गेंद गुजरी और एक खेत में गायब हो गई। इसके बाद टोनी ने अपना खोजी अभियान शुरू किया जो 18 महीनों तक जारी रहा। अब वह इसे सर्टिफाइड कराने का इंतजार कर रहे हैं ताकि यह पता किया जा सके कि इसकी वास्तविक कीमत कितनी है। टोनी ने बताया कि उन्होंने इसे पहली बार तब देखा जब वह अपने घर के पीछे बगीचे में आधीरात को सिगरेट पी रहे थे।

Leave a Reply

%d bloggers like this: