निघासन में एनआरएलएम समूह का हुआ रोजगारपरक सम्मेलन

समूह के सशक्त होने से आएगी समृद्धि : डीएम

शिवम वर्मा

लखीमपुर खीरी (संज्ञान न्यूज़)। शनिवार को विकासखंड निघासन के ब्लॉक सभागार में स्वयं सहायता समूह को रोजगार परक प्रशिक्षण, सम्मेलन हुआ। जिसका संचालन खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने किया।

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक समूह सशक्त नहीं होंगे तब तक समृद्धि नहीं आएगी। कई समूह मिलकर एफपीओ का सृजन करें। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों का कार्य सराहनीय है। आज कई समूहों की महिलाओं की दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण वे अपने कार्यों में प्रगति कर आगे बढ़ रही हैं। इससे उनकी आय में भी बढ़ोतरी हो रही है।पुरानी विचार धाराओं के तोड़ते हुए आत्मविश्वास से उत्कृष्ट कार्य करें।

सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने स्वयं सहायता समूह के इस रोजगार परक कार्यक्रम की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताइ। उन्होंने महिलाओं को समूह के जरिए आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनने की टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही हैं। बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने ब्लॉक निघासन में गठित स्वयं सहायता समूह की संख्या, उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यो की जानकारी दी। मत्स्य निरीक्षक अवनीश ने उन्हें मत्स्य पालन करने के तरीके बताएं ।

कार्यक्रम में उपायुक्त (स्वतः रोजगार) राजेंद्र श्रीवास, बीडीओ राकेश कुमार सिंह, पशुपालन अधिकारी डॉ अवधेश, एडीओ (आईएसबी) विनीत मिश्रा, मत्स्य निरीक्षक अवनीश, सहित 22 स्वयं सहायता समूह की 65 महिलाएं मौजूद रही।

About Author

Leave a ReplyCancel reply