Lucknow: लखनऊ में आज से दो रुपये महंगा हुआ , यहां देखें नया रेट

सीएनजी के दामों में दो रूपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। सीएनजी के दाम अब लखनऊ में 85.80 पैसे प्रति किलोग्राम होगी। जबकि अभी तक लखनऊ में सीएनजी के दाम 83.80 पैसे प्रति किलोग्राम थे। बढ़ी हुई कीमतें 9 मई से लागू होंगी।

लखनऊ,संवाददाता। उततर प्रदेश में घरेलू रसोई गैस में शनिवार को 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई ही थी। उसके अगले ही दिन लोगों को महंगाई का एक और झटका लग गया। आम लोगों की जेबें ढीली होती जा रही हैं। 

लगातार बढ़ रही प्राकृतिक गैसों की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के चलते सीएनजी के दामों में दो रूपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। सीएनजी के दाम अब लखनऊ में 85.80 पैसे प्रति किलोग्राम होगी। नई दरें नौ मई की सुबह से लागू हो जाएंगी। अभी तक लखनऊ में सीएनजी के दाम 83.80 पैसे प्रति किलोग्राम थे ।

लखनऊ के अलावा उन्नाव और आगरा में भी सीएनजी के दामों में वृद्धि की गई है। वहीं अयोध्या में अब सीएनजी के दाम 86.25 पैसे प्रति किलोग्राम होंगे। अब तक अयोध्या में सीएनजी की दरें 84.25 पैसे प्रति किलोग्राम थी। ग्रीन गैस लिमिटेड के अधिकारी प्रवीण सिंह के मुताबिक, प्राकृतिक गैसों का विदेश से आयात होता है जिससे कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस वजह से सीएनजी के दामों में वृद्धि की गई है। बढ़ी हुई कीमतें 9 मई से लागू होंगी।

9 मई से लागू होंगी सीएनजी की नई दरें।

शुक्रवार को घरेलू गैस के दाम में हुई बढ़ोतरी : शुक्रवार को तेल कंपनियों ने घरों की रसोई में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर 50 रूपये और महंगा कर दिया। इस तरह घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब 1000 को पार कर गया है। अब घरेलू सिलेंडर लखनऊ में 1037.50 रुपए का मिलेगा। अभी तक घरेलू सिलेंडर की कीमत 987.50 रुपए थी।

इसी तरह छोटू सिलेंडर (5 किग्रा) अब 380.50 रुपए में मिलेगा। अब तक इसकी कीमत 362.50 रुपए थी। हांलाकि तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले व्यवसायिक सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कुछ राहत दी है। व्यवसायिक सिलेंडर 2458 की बजाए 2448 रुपए में मिलेगा।

About Author

Leave a Reply

%d bloggers like this: