आकांक्षा चीफ के आह्वान पर शिखा पहुंची बा विद्यालय, लगाई पाठशाला

0

मनोज वर्मा,रोहित कुमार

लखीमपुर खीरी (संज्ञान न्यूज)। राजापुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय बालिका विद्यालय के दिन अब सवरने लगे। जिसका जिम्मा स्वयं डीएम की धर्मपत्नी व जिला आकांक्षा समिति अध्यक्ष श्रीमती अल्पना सिंह ने स्वयं अपने कंधों पर उठाया।

आकांक्षा अध्यक्ष अल्पना सिंह के आह्वान पर समिति सदस्य एआरटीओ प्रशासन की धर्मपत्नी शिखा सिंह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राजापुर पहुंची, जहां उन्होंने ना केवल व्यवस्थाओं की पड़ताल की बल्कि स्वयं शिक्षक बनकर क्लास ली। बुधवार की सुबह करीब 10:30 बजे समिति की सक्रिय सदस्य शिखा सिंह ने बा विद्यालय में नामांकित बालिकाओं की स्वयं क्लास ली, इस दौरान उन्होंने बालिकाओं को पूरे मनोयोग से रचनात्मक व सुरुचिपूर्ण ढंग से अंग्रेजी व गणित विषय की क्लास ली। पढ़ाने के बाद शिखा ने बच्चों से कई प्रश्न करके उनकी समझ जांची। इस दौरान उन्होंने कई अन्य गतिविधियां भी कराई ताकि बच्चे में पढ़ाई के प्रति अभिरुचि बनी रही। शिखा सिंह ने बा विद्यालय की बालिकाओं को सामान्य ज्ञान की भी क्लास दी। यही नहीं उन्होंने बालिकाओं के साथ भोजन भी किया। उन्होंने शिक्षको से आधारशिला, शिक्षण संग्रह, ध्यानाकर्षण मॉडल के बारे में जानकारी ली।

अल्पना ने ठीक कराए कूलर, बालिकाओं को गर्मी से राहत
जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अल्पना सिंह ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में खराब कूलर को ना केवल दुरुस्त कराया बल्कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसमें जाली भी लगवाई। ताकि वहां की बालिकाओं को तपती गर्मी में राहत मिल सके। समिति के सक्रिय सदस्य शिखा सिंह ने क्लास के दौरान बालिकाओं से कूलर ठीक होने पर फीडबैक जाना, बालिकाओं ने कहा कि कूलर ठीक होने से उन्हें इस गर्मी में बड़ी राहत मिली है।

About Author

Leave a Reply

%d bloggers like this: