UPSC 2021 Toppers List: सिविल सेवा परीक्षा में पहले तीन स्थानों पर महिला उम्मीदवार, देखें टॉपर लिस्ट

0

नई दिल्ली, । UPSC 2021 Toppers List: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम नतीजों की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा यूपीएससी सीएसई 2021 के अंतिम परिणाम आज, 30 मई 2022 घोषित किए गए। इसके साथ ही, यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा में टॉपर की लिस्ट भी जारी कर दी है। आयोग द्वारा जारी की गई सिविल सेवा परीक्षा 2021 में सफल घोषित उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। यूपीएससी 2021 टॉपर्स लिस्ट के अनुसार पहले तीन स्थानों पर महिला उम्मीदवार है। श्रुति शर्मा (रोल नंबर 0803237) को पहला स्थान मिला है। अंकिता अग्रवाल (रोल नंबर 0611497) को दूसरा स्थान, गामिनी सिंगला (रोल नंबर 3524519) को तीसरा स्थान, ऐश्वर्या वर्मा (रोल नंबर 5401266) को चौथा स्थान और उत्कर्ष द्विवेदी (रोल नंबर 0804881) को पांचवां स्थान मिला है।

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम नतीजों की घोषणा कर दी है और आयोग द्वारा जारी वरीयता सूची के अनुसार श्रुति शर्मा (रोल नंबर 0803237) को पहला स्थान मिला है।

  1. श्रुति शर्मा (रोल नंबर 0803237)
  2. अंकिता अग्रवाल (रोल नंबर 0611497)
  3. गामिनी सिंगला (रोल नंबर 3524519)
  4. ऐश्वर्या वर्मा (रोल नंबर 5401266)
  5. उत्कर्ष द्विवेदी (रोल नंबर 0804881)
  6. यक्ष चौधरी (रोल नंबर 0834409)
  7. सम्यक एस जैन (रोल नंबर 0886777)
  8. इशिता राठी (रोल नंबर 0801479)
  9. प्रीतम कुमार (रोल नंबर 1118762)
  10. हरकीरत सिंह रंधावा (रोल नंबर 0839316)
  11. शुभंकर प्रत्यूष पाठक (रोल नंबर 0839316)
  12. यथार्थ शेखर (रोल नंबर 0859275)
  13. प्रियम्वदा अशोक महाद्यालयकर (रोल नंबर 0511100)
  14. अभिनव जे जैन (रोल नंबर 0840534)
  15. सी यशवंतकुमार रेड्डी (रोल नंबर 7600782)
  16. अंशु प्रिया (रोल नंबर 0849748)
  17. महक जैन (रोल नंबर 6400929)
  18. रवि कुमार सिहाग (रोल नंबर 6624586)
  19. दीक्षा जोशी (रोल नंबर 8500663)
  20. अर्पित चौहान (रोल नंबर 0854091)
  21. बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ने ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 की अधिसूचना 4 मार्च 2021 को जारी की थी। आखिरी तारीख 24 मार्च तक आवेदन के बाद प्रारंभिक परीक्षा 27 जून को हुई थी और नतीजे 29 अक्टूबर को घोषित किए गए। फिर मुख्य परीक्षा 7 से 16 जनवरी 2022 को आयोजित की गयी और परिणामों की घोषणा 17 मई को हुई थी। इसके बाद व्यक्तित्व परीक्षण चरण 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक आयोजित किया गया था।

About Author

Leave a Reply

Discover more from Sangyan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading