वार्ड 46 में रोड विकास करने के नाम पे जनता के साथ धोखाधड़ी

रज़ा सिद्दीक़ी
गया (संज्ञान न्यूज़) नही हुआ सही ढंग से काम, घटिया सामग्री से किया गया रोड़ का निर्माण। कई ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से लेकर वार्ड पार्षद पे लगा रहे है आरोप। चुनाव के वक्त कराया गया काम भी वही भी सही सामग्री से नही। कई लोगों का आरोप है कि वार्ड 46 के पार्षद अब वार्ड का राजनीतिक नही, अब बीजेपी पार्टी का यानि बिहार की राजनीतिक करने लगे है। उन्हें अब वार्ड से मतलब नही है, अब वही बिहार का भविष्य देखने चले है। आपको पूरा मामला बताते चले कि वार्ड नं 46 के अंतर्गत आने वाला गोपी बिगहा देवी मंदिर के पास से जो लगभग 1 महीने पूर्व रोड़ का निर्माण हुआ था। वह अभी से ही टूटने लगा। बाइक तो छोड़िए पैदल आने जाने के लिए भी तकलीफ होने लगा। वही ग्रामीणों का आरोप है कि अगर यह सही ढंग से पुनः निर्माण नही किया गया, तो हमलोग उग्र आंदोलन करने पे मजबूर हो जायेगे।
