थाना सम्पूर्णानगर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 04 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

धर्मेश शुक्ल/मनोज गौंड की खास रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी (संज्ञान न्यूज़) पुलिस अधीक्षक खीरी, संजीव सुमन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में जनपद खीरी में अपराध की रोकथाम एवं अवैध क्रिया-कलापों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत, थाना सम्पूर्णानगर पुलिस द्वारा 04 नफर अभियुक्तों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते व कुल 1,490 रूपये बरामद किए गए। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सम्पूर्णानगर पर मु0अ0सं0 287/22 धारा 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
- पूरन सिंह पुत्र मदनपाल सिंह निवासी व थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी
- शंकर पासवान पुत्र चन्द्र किशोर निवासी व थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी
- सचिन पुत्र श्याम सुन्दर निवासी व थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी
- किशन कुमार पुत्र धर्मेन्द्र कुमार निवासी शेरामऊ थाना शेरामऊ जनपद पीलीभीत।