फाल्गु नदी घाट पर जय माता दी प्रबंध कारिणी मानपुर मल्लाह् टोली के सौजन्य से प्रबंध किया गया

0

संवाददाता रज़ा सिद्दीक़ी

गया (संज्ञान न्यूज़) मानपुर मल्लाह टोली फाल्गु नदी घाट पर जय माता दी प्रबंध कारिणी मानपुर मल्लाह् टोली के सौजन्य से प्रबंध किया गया। छठ महापर्व का तीसरा दिन है। आज के दिन छठी मइया की पूजा के लिए प्रसाद बनाया जाता है और शाम को सूर्यास्त के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। लेकिन अर्घ्य देने से पूर्व घाट पर सायं काल में बांस की टोकरी में छठ पूजा में शामिल सभी पूजा सामग्री, फल और पकवान आदि को अर्घ्य के सूप में सजाया जाता है और इसके बाद अपने परिवार के साथ सूर्य को अर्घ्य देता हैं। अर्घ्य के समय सभी लोग पवित्र नदी या घाट के किनारे एकत्रित होकर सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं और छठ के प्रसाद से भरे हुए सूप से छठी मइया की पूजा की जाती है।
जय माता दी प्रबंध कारिणी मानपुर मल्लाह टोली के
सदस्य संजय साहनी,विक्की साहनी,जितेंद्र साहनी, राजेश केवट, अन्य कई सदस्य ने छठ मईया का मूर्ति प्रतिमा का स्थापना किये।

About Author

Leave a Reply

Discover more from Sangyan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading