थाना निघासन पुलिस द्वारा, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 05 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।


राकेश वर्मा सहायक ब्यूरो चीफ
लखीमपुर खीरी (संज्ञान न्यूज़) पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्ष खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध समाज विरोधी क्रिया-कलापों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 11.01.23 को थाना निघासन पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 05 नफर अभियुक्तों को ग्राम अदलाबाद मे ही गांव के पश्चिम छोर पर एक छप्पर के नीचे जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते व कुल 1,910 रु0 नगद बरामद किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना निघासन पर मु0अ0सं0 24/23 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –
- जसवंत पुत्र शंकर दयाल निवासी अदलाबाद थाना निघासन जनपद खीरी
- मनोज पुत्र नन्द किशोर निवासी अदलाबाद थाना निघासन जनपद खीरी
- अनुरुद्ध पुत्र नीमलाल निवासी अदलाबाद थाना निघासन जनपद खीरी
- संदीप पुत्र जय प्रकाश निवासी अदलाबाद थाना निघासन जनपद खीरी
- अनन्त पुत्र सम्भारी निवासी अदलाबाद थाना निघासन जनपद खीरी
बरामदगी का विवरण–
52 अदद ताश के पत्ते
1910 रुपये नगद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम– - उ0नि0 सतीश द्विवेदी, (चौकी प्रभारी झण्डीराज) थाना निघासन
- हे0का0 श्याम कुमार सिंह
- हे0का0 राज कुमार सिंह
- का0 हरेन्द्र सिंह
- का0 मनीष कुमार
- का0 पुष्पेन्द्र सिंह
- का0 राजेश कुमार