विनय सिंह को एनिमल वेलफेयर बोर्ड द्वारा मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि किया गया नियुक्त।


शैलेन्द्र गुप्ता
रायबरेली (संज्ञान न्यूज़) जिले मे घायल जीवो की पशु सेवा मे २४*७ कार्यरत चैरी एनिमल वेलफेयर के संरक्षक दूरभाष नगर निवासी शिवराज सिंह के पुत्र विनय सिंह को मत्स्यपालन,पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय भारत सरकार के अधीन भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड द्वारा रायबरेली जिले से मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है।
विनय सिंह ने बताया कि इस पद का मुख्य कार्य जिले में पशुओं के कल्याणार्थ योजना बना कर कार्य करना है, पशुओं पर होने वाली क्रूरता को रोकना। आमजन मानस मे पशुओं-पछियों के लिए सद्भावना पैदा करना एवं पशु क्रूरता एक्ट 1960 का उचित क्रियान्वयन करवाना है। इसके लिए जिला पशु क्रूरता निवारण समिति को और अधिक सक्षम बनाना,किसी भी प्रकार की किसी भी पशु के साथ अगर कोई क्रूरता होती है तो उसे साक्ष्य के साथ हेल्पलाइन 7275584500 पर सूचित कर दे,कानून के तहत उस पर कार्रवाई करवाना है तथा समय-समय पर इसकी सूचना भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड को प्रेषित करना होगा।
विनय सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन से समन्वय बना कर पशुओं के कल्याणार्थ कार्य किये जायेंगे।सभी तरह पशु आश्रय की व्यवस्था को देखा जायेगा और कमी मिलने पर दुरुस्त कराया जाएगा। विनय सिंह को मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि के रूप मे नामित होने पर बधाईंयो का तांता लग गया | इस मौके पर चैरी एनिमल वेलफेयर टीम से सिमरन कौर,वैशाली मिश्रा,मुस्कान,डॉली बिष्ट,शिवांश शुक्ला,दुर्गेश श्रीधर,अविनाश त्रिपाठी,रत्नेश दीक्षित,विवेक खगन,अमित सिंह,नितिन चौधरी,आशीष सिंह,मनोज,ऋषभ ठाकुर,आस्था सिंह,चाहत कक्कड़,जया त्रिवेदी,मीनू, शिवम् जायसवाल,गौरव यादव,ऋषि सिन्हा, आदि सहित अनेक लोगो ने बधाईयां दी।