थाना भीरा पुलिस ने 02 वारंटीयों को गिरफ्तार किया।


राकेश कुमार वर्मा सहायक ब्यूरो चीफ लखीमपुर।
लखीमपुर खीरी (संज्ञान न्यूज) जनपद खीरी में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 12.01.2023 को थाना भीरा पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी अभियुक्त 1. राजेश पुत्र मूलचन्द्र उम्र 55 वर्ष, 2. सुमित कुमार पुत्र भरोसे उम्र करीब 45 वर्ष निवासी गण ग्राम नौसर जोगी थाना भीरा जनपद खीरी वाद संख्या 685/2001 धारा 382/411 भादवि को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार शुदा वारण्टी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु लखीमपुर खीरी भेजा गया।
वारण्टी अभियुक्तों का विवरण।
- राजेश पुत्र मूलचन्द्र उम्र 55 वर्ष
- सुमित कुमार पुत्र भरोसे उम्र करीब 45 वर्ष निवासी गण ग्राम नौसर जोगी थाना भीरा जनपद खीरी।