थाना खीरी पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त पुनीश उर्फ पुनीत पुत्र गौमती प्रसाद को गिरफ्तार किया गया।


राकेश वर्मा( सहायक ब्यूरो चीफ)
लखीमपुर खीरी (संज्ञान न्यूज़) पुलिस अधीक्षकके निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना खीरी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0014/23 धारा 376AB भा0द0वि0 व 5M/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त पुनीश उर्फ पुनीत कुमार पुत्र गोमती प्रसाद नि० ग्राम जमुनिहा थाना व जिला खीरी को बैरागर तिराहे से दिनांक 15.01.2023 को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
- पुनीश उर्फ पुनीत कुमार पुत्र गोमती प्रसाद नि0 ग्राम जमुनिहा थाना व जिला खीरी
आपराधिक इतिहास:- - मु0अ0सं0 0257/2021 धारा 376/506 भादवि थाना व जिला खीरी
- मु0अ0सं0 0014/2023 धारा 376AB भादवि व 5M/6 पाक्सो एक्ट थाना व जिला खीरी
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण:- - प्र०नि० दिनेश कुमार सिंह थाना व जिला खीरी
- उ0नि0 मलखान सिंह थाना व जिला खीरी
- हे0का0 प्रमोद वर्मा थाना व जिला खीरी
- कां0 लोकेश कुमार थाना व जिला खीरी