हमारा लोकतंत्र ही हमारी ताकत है: शरद कुमार त्रिवे

*ब्यूरो रिपोर्ट शशिकांत मिश्र*

*अयोध्या(संज्ञान दृष्टि):-* रूदौली। नगर में स्थित श्री कृष्णा नंद रामबाड़ी संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के शिक्षार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।बच्चों ने भारत को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों को याद करते हुए उनकी विशेष झलकियां एवं गीत प्रस्तुत किए।

विद्यालय के मैनेजर पंडित शरद कुमार त्रिवेदी ने भारत के गणतंत्र पर विशेष तथ्य रखते हुए कहा हमारा लोकतंत्र ही हमारी ताकत है। त्रिवेदी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा जब तक हम शिक्षित नहीं होंगे तब तक हम संविधान को नहीं समझ सकते और जब तक हम संविधान नहीं समझ सकते तब तक हम देश को नया आयाम नही दे सकते। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य जयराम पांडे प्रधानाचार्य अरुण सिंह पूर्व वरिष्ठ लिपिक कमलेश कुमार मिश्र सहायक अध्यापक वाचस्पति मिश्र अजीत दुबे श्रीकांत मिश्र समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

%d bloggers like this: