थाना ईसानगर पुलिस द्वारा, 03 नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

राकेश कुमार वर्मा
लखीमपुर खीरी (संज्ञान न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27.01.2023 को अ0सं0 2157/21 धारा 147/504/506/448 भादवि में वारंटी 03 नफर अभियुक्तों विजय कुमार यादव, सकटू व बालकिशुन राजपूत को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान न्यायालय भेज अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों का विवरण-
1-विजय कुमार यादव पुत्र रामनाथ यादव नि0 कबीरपुर थाना ईसानगर जनपद खीरी
2-सकटू पुत्र कन्धई पासी नि0 हसनपुर कटौली थाना ईसानगर जनपद खीरी
3-बालकिशुन राजपूत पुत्र मन्नू लोध नि0 ग्राम खजुहा थाना ईसानगर जनपद खीरी