थाना नीमगांव पुलिस द्वारा, वांछित अभियुक्त लक्ष्मन पुत्र कढिले को आलाकत्ल बघौड़ी बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

संवाददाता विवेक कुमार वर्मा
लखीमपुर खीरी सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 04.02.2023 को थाना नीमगांव पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 20/23 धारा 304 भादवि में वांछित अभियुक्त लक्ष्मन पुत्र कढिले को ग्राम सल्लिहाबाद तिराहा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल 01 अदद बघौड़ी बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
लक्ष्मन पुत्र कढिले नि0 ग्राम पकरिया थाना नीमगांव जनपद खीरी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1-प्र0नि0 थाना नीमगांव, अवधेश कुमार यादव
2-उ0नि0 राजकुमार सरोज
3-हे0का0 संजय सिंह
4-का0 सुमित जैनर
5-का0 मोहित भाटी