खीरी में आज सीएचसी स्तर पर मनेगा कन्या जन्मोत्सव, तैयारियां पूरी : डीपीओ

सुरेश कुमार, मतीन उस्मानी

लखीमपुर खीरी (संज्ञान न्यूज़) बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का सन्देश देते हुए महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में जनपद खीरी में एक अनोखे अंदाज में नव जन्मी कन्याओं जन्मोत्सव मनेगा।

जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने बताया कि 06 फरवरी दिन सोमवार को महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना” के तहत नवजन्मी कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। बताया कि सरकार और प्रशासन का मात्र एक लक्ष्य है कि बेटियों को बेटों की तरह मान-सम्मान दिया जाए और बेटी के जन्म होने पर भी बेटों जैसे रीति-रिवाज मनाए जाएं। केंद्र और राज्य सरकार के इस मिशन को लेकर प्रशासन की ओर से कन्या जन्म महोत्सव भव्यता से मनाया जाएगा।

कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रशासन नव जन्मी कन्याओं के अभिभावकों को बेबी किट बधाई पत्र देकर सम्मानित करेगा। वही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन पर तैयार केक काटकर जन्मदिन को धूमधाम से मनाया जाएगा। गतिविधि का आयोजन मुख्यता बालिकाओं को स्वास्थ्य शिक्षा आदि हेतु प्रोत्साहित करना है। बालिका जन्म को बढ़ावा देना है। डीपीओ ने कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु महिला कल्याण विभाग के कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।

About Author

Leave a Reply

%d bloggers like this: