थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, दुष्कर्म के पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त अजीम कुरैशी को गिरफ्तार किया गया।


धर्मेश शुक्ला (क्राइम ब्यूरो चीफ)
लखीमपुर खीरी (संज्ञान न्यूज़)पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 12.02.2023 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 113/23 धारा 376 भादवि में वांछित अभियुक्त अजीम कुरैशी पुत्र अब्दुल अजीम कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय में पेश किया गया
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अजीम कुरैशी पुत्र अब्दुल कुरैशी नि0 ग्राम नेवदिया नवजपुर थाना खुटार जनपद शहाजहाँपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1-उ0नि0 दिनेश कुमार पाण्डेय
2-का0 सुरेन्द्र दुबे
3-का0 योगेश वर्मा
4-का0 अंकेश कुमार