थाना मितौली पुलिस द्वारा, अवैध-तमंचा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त मैकू उर्फ ओमप्रकाश सक्सेना को गिरफ्तार किया गया।

संवाददाता विवेक कुमार वर्मा

सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्रों के निर्माण/बिक्री/परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 16.02.2023 को थाना मितौली पुलिस द्वारा अभियुक्त मेकू उर्फ ओमप्रकाश सक्सेना पुत्र रामनाथ सक्सेना निवासी ग्राम कस्ता थाना मितौली जिला खीरी को 01 अदद नाजायज तमंचा 12 बोर व 01 अदद नाजायज जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ दानपुर मोड कस्ता थाना मितौली खीरी से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना मितौली पर मु0अ0सं0 76/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
मैकू उर्फ ओमप्रकाश सक्सेना पुत्र रामनाथ सक्सेना निवासी ग्राम कस्ता थाना मितौली जिला खीरी

बरामद माल का विवरण-
01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि० आदित्य प्रताप सिंह
  2. का0 कृष्ण गिरी

Leave a Reply

%d bloggers like this: