युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे है, वही भविष्य की भाजपा मदन केसरी।

संवादाता रज़ा सिद्दीक़ी

गया (संज्ञान न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी के बाराचट्टी युवा प्रखंड मंत्री मदन केसरी ने आज कहा कि राष्ट्रीय पुनर्निमाण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ बड़ी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में राष्ट्रवादी सोच के साथ जाति, धर्म से ऊपर उठकर लोग भाजपा के सदस्य बन रहे है आज हम अपने लक्ष्य से कहीं ज्यादा लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने में सफल हो रहे है।खाश कर उन्होंने कहा कि आज जो नौजवान पार्टी से जुड़कर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे है, वही भविष्य की भाजपा है। यही नौजवान आगे चलकर पार्टी का नेतृत्व करेंगे। वही युवा मंत्री मदन केशरी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार व अमित शाह पकी सरकार गांव, गरीब, नौजवान, किसान के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उज्जवला, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत जैसी तमाम लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आज पूरे देश में हर जाति, धर्म के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। भाजपा की सरकारें सत्ता का उपयोग अपनी सुविधा के लिए नहीं बल्कि जनता की सेवा के लिए काम करती है।

Leave a Reply

%d bloggers like this: