थाना खमरिया पुलिस द्वारा, 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर अभियुक्त संदीप उर्फ चिरौंजी को गिरफ्तार किया गया।

धर्मेश शुक्ल क्राइम ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी

पुलिस सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 19.02.2023 को थाना खमरिया पुलिस द्वारा 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर अभियुक्त संदीप उर्फ चिरौंजी पुत्र श्रीधर को गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना खमरिया पर मु0अ0सं0 06/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
संजीप उर्फ चिरौंजी पुत्र श्रीधर नि0 चिकवनपुरवा थाना खमरिया जनपद खीरी

बरामदगी-
01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1-थानाध्यक्ष खमरिया, शिवाजी दुबे
2-हे0का0 अरुण कुमार गिरि
3-का0 जय कुमार
4-का0 विशेष यादव

About Author

Leave a Reply

%d bloggers like this: