जीविका दीदियों ने वार्षिक आम सभा का किया गया आयोजन।

0

संवादाता रज़ा सिद्दीक़ी

गया (संज्ञान न्यूज़) जनता उच्च विद्यालय के प्रांगण में आज ज्ञान जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति, मऊ, टिकारी द्वारा वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारी समिति की अध्यक्षा सोनम कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक आचार्य मम्मट, प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज आनंद, जिला कार्यालय से प्रबंधक सामाजिक विकास राजेश कुमार, प्रबंधक क्षमता वर्धन धर्मेंद्र कुमार एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक उत्तम कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वार्षिक आमसभा के दौरान समिति की अध्यक्ष सुश्री सोनम कुमारी के द्वारा अपने संकुल संघ का वित्तीय ब्यौरा पेश किया गया, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि हमारे समिति के अंतर्गत कुल 7 पंचायतों में हम कुल 10820 जीविका दीदियों 906 सैम सहायता समूह एवं 71 ग्राम संगठनों के साथ कार्य कर रहे हैं जिसके लिए हमें टिकारी के विभिन्न बैंकों से 45.56 करोड़ का ऋण उपलब्ध कराया गया है एवं जीविका परियोजना द्वारा आरंभिक पूंजी के रूप में 4.26 करोड़ रूपया उपलब्ध कराए गए हैं। इन पैसे का उपयोग हम सभी दीदी अपने जिनको पाचन गतिविधियों को बढ़ाने में कर रहे हैं जिसमें लगभग 4560 जीविका दीदी कृषि कार्य में लगभग 1500 जीविका दीदी पशुपालन में एवं 450 जीविका दीदी छोटे-मोटे व्यवसाय में लगे हुए हैं।

अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि 134 अत्यंत निर्धन परिवार ताड़ी एवं शराब के धंधे में संलिप्त थे जिन्हें जीविका समूह से जोड़ सतत जीविकोपार्जन योजना के माध्यम से अन्य रोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया है। उनके द्वारा बताया गया कि ग्राम संगठन को कुल 71 लाख रुपए की राशि खाद्यान्न सुरक्षा के रूप में एवं 70 लाख रुपए की राशि स्वास्थ्य सुरक्षा के रूप में समिति को उपलब्ध कराई गई है जिसका इस्तेमाल जीविका जीविका दीदियां कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जीविका दीदी या सामाजिक रूप से बुराइयों के प्रति भी जागरूक हुई है नशा बंदी के खिलाफ इनके द्वारा लगातार अभियान चलाया गया है। दीदियों के बीच शौचालय का इस्तेमाल, दहेज प्रथा एवं बालविवाह के प्रति जागरूकता आई है। जीविका द्वारा टिकारी अस्पताल में जीविका दीदी की रसोई एवं मऊ में ग्रामीण बाजार संचालन किया जा रहा है। दीदियों को संबोधित करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक श्री आचार्य मम्मट ने कहा कि बिहार के आर्थिक विकास में जीविका दीदियों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। इस वर्ष के आम बजट में वित्त मंत्री के द्वारा इस बात की चर्चा की गई है। बिहार में जीविका दीदियां स्वयं आगे बढ़ते हुए राज्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने सभी जीविका दीदियों की वार्षिक आमदनी को ₹1 लाख तक बढ़ाने के प्रयास की आवश्यकता के विषय में बताया।

उन्होंने कहा हमें जीविकोपार्जन गतिविधयों द्वारा जीविका दीदियों को लखपति दीदी बनाने का प्रयास करना है। प्रखंड विकास पदाधिकारी टेकारी श्री नीरज आनंद के द्वारा बताया गया कि बिहार सरकार द्वारा संचालित की जा रही हकदारी योजना में अधिक से अधिक योग्य जीविका दीदियों को जोड़ा जाना है। इसके लिए हम प्रखंड स्तर से सतत प्रयासरत है जीविका दीदियों को हर स्तर पर प्रखंड कार्यालय से सहयोग प्रदान किया जाएगा। प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार के द्वारा बताया गया कि समूहमें पंचसूत्र का पालन करते हुए समूह तथा ग्राम संगठन की नियमित बैठक सतत होनी चाहिए।

अंचलाधिकारी महोदय के द्वारा बताया गया कि जीविका दीदियों के लिए बनने वाले ग्राम संगठन भवन का अनापत्ति प्रमाण पत्र अंचल कार्यालय से दे दिया गया है। इसका निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा एवं अन्य पंचायतों में भी इस तरह के जीविका भवन के लिए हम जीविका दीदियों को सहयोग करते रहेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जीविका दीदियां, क्षेत्रीय समन्वयक मोहम्मद याकूब, दयानंद पासवान, अन्य जीविका कर्मी कुमकुम कुमारी पूजा कुमारी, अमिता कुमारी, सरोज कुमारी बिंदु कुमारी, प्रतिमा कुमारी, बंदना कुमारी, सुषमा कुमारी, सरिता कुमारी, नागेंद्र प्रसाद, शशि शेखर एवं रंजीत कुमार उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Discover more from Sangyan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading