थाना सम्पूर्णानगर पुलिस द्वारा, नेपाल से तस्करी कर लाये जा रहे ट्रैक्टर को बरामद किया गया।


संवाददाता घनश्याम कुमार
लखीमपुर खीरी संज्ञान न्यूज दिनांक 01.03.2023 को क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन में थाना सम्पूर्णानगर पुलिस द्वारा भारत नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी, संदिग्ध वाहन के परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत ग्राम कृष्णानगर से दलवीर सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी कमलापुरी थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी जो एक ट्रैक्टर स्टैण्डर्ड-450 डीआई , रंग नीला को चालक द्वारा नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा था। चेंक किये जाने पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाने तथा कोई संतोषजनक जबाव न देने के कारण कब्जा पुलिस मे लिया गया। उक्त बरामद ट्रैक्टर को सीमा शुल्क अधिकारी पलिया, जनपद खीरी के यहाँ वास्ते आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजा गया।
पुलिस टीमः-
- उ0नि0 आशीष सहरावत थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी
- हे0का0 जितेन्द्र गौड थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी
- का0 अंचल वर्मा थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी