थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा, 01 नफर वारण्टी अभियुक्त चन्द्रिका पुत्र मुरली को गिरफ्तार किया गया।

संवाददाता धर्मेश शुक्ल
लखीमपुर संज्ञान न्यूज सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 03.03.2023 को थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा संबंधित वाद संख्या 2481/12 धारा 323/452 भादवि0 में वारंटी अभियुक्त चन्द्रिका पुत्र मुरली निवासी ग्राम मौजमाबाद थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी को ग्राम मौजमाबाद से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुऐ न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा जा गया।