इबादत,फजीलत,रहमत,और माफ़ी की रात है, शब ए बरात – मौलाना मोहम्मद सुहेल।


संतोष मौर्य
रुदौली अयोध्या (संज्ञान न्यूज)
तहसील रुदौली क्षेत्र अंतर्गत कस्बों व गांवों में शब ए बरात का त्यौहार बड़ी अकीदत के साथ मनाया गया,इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अल्लाह से हम्द बयां कर रात भर दुआएं मांगी। जैसे जैसे रात ढल रही थी अल्लाह के नेक बंदों की आखों में आंसू छलक रहे थे। वह अल्लाह के दरबार में अपने गुनाहों से तोबा व अस्तगफार कर रहे थे। इस खास रात को लोगों ने मस्जिदों में इबादत की। कुरान की तिलावत, नाफिल नमाज अदा कर,अल्लाह के दरबार में अपने गुनाहों से तोबा करते रहे। इस खास दिन सिराज अहमद अयाज अहमद उर्फ ऐजू नेता मुनीर अहमद मरगूब अहमद की अगुवाई में पिछले 10 साल की तरह इस बार लंगर खाना खिलाने का बेहतरीन एहतिमाम किया गया।कस्बों से लेकर गांवों तक सभी कब्रिस्तानों पर लोगों के आने जाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। वहां पहुंचकर लोगों ने अपने पूर्वजों के लिए अल्लाह से उनके लिए दुआएं मगफिरत की। शब ए बरात के मौके पर गेरोंडा शरीफ कदीमी ईद गाह में हजरत मौलाना मोहम्मद सुहेल साहब रौनाही ने मौजूद लोगों को खिताब करते हुए कहा कि यह रात इबादत फजीलत रहमत और माफ़ी की रात है, अल्लाह इस रात को अपने बंदों की दुआओं को कुबूल करता है। और गुनाहों को माफ कर देता है। उन्होंने कहा कि शब ए बरात की रात में अल्लाह आसमाने दुनियां पर तज्जली फरमाता है और अपने बंदों के गुनाहों को माफ कर देता है। उन्होंने कहा कि इस रात बंदा जो भी दुआएं मांगता है अल्लाह उसकी दुआएं कुबूल करता है। उन्होंने शब ए बरात की रात को बरकतों वाली रात बताया। क्यों कि इस रात को अल्लाह अपने रहमत के दरवाजे खोल देता है और हर शख्स को बख्श देता है। इस मौके पर खानकाह गेरोंडा के सय्यद रिजवान रसूल,मौलाना इरशाद हुसैन,कारी मुनीर अहमद, कारी मोहम्मद अदनान, कारी फजील अहमद, मौलाना इस्माइल सैयद रिजवान रसूल सैयद गुड्डू मियां सिराज अहमद मरगूब अहमद मुनीर लाला समाजसेवी नियाज अहमद मोहम्मद,मास्टर उजेर अहमद,तालिब सोनू ठाकुर शाहिद अली मोहम्मद दाऊद ग्राम प्रधान पिंटू गुप्ता सद्दाम हुसैन अंसार अहमद आदि अकीदतमंदों का हुजूम देखने को मिला।