थाना निघासन पुलिस द्वारा, 150 किलोग्राम गोवंशीय व अन्य पशुओं का मांस व पशुओं को काटने व विक्रय करने के औजार व उपकरण बरामद कर 11 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

धर्मेश शुक्ल क्राइम ब्यूरो प्रमुख लखीमपुर।

लखीमपुर खीरी (संज्ञान न्यूज़) सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 13.03.2023 को थाना निघासन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तेलियार जाने वाले मार्ग से ग्राम पठाननपुरवा जाने वाली सड़क के किनारे बांयी तरफ एक झोपड़ी में 11 नफर अभियुक्तों साजिद, दोस्त मोहम्मद, जाहिद, मुन्ना, आरिफ, शमीम खाँ, मासूम, हमीद, मुनीर, सलीम व शिब्बू को 150 किलोग्राम गोवंशीय व अन्य पशुओं का मांस व पशुओं को काटने व विक्रय करने के औजार व उपकरण बरामद कर गिरफ्तार किया गया। घटनास्थल पर दो राशि बैल व एक पड़वा जीवित अवस्था में रस्सी से बंधे थे। इन पशुओं को पुलिस बल द्वारा मुक्त किया गया। पुलिस द्वारा पशु मांस के परीक्षण व पोस्टमार्टम हेतु पशु चिकित्साधिकारी रमियाबेहड़ से सम्पर्क स्थापित कर मौके पर बुलाया गया व मृत पड़े पशु व मांस एवं अवशेषों को बाद पोस्टमार्टम उचित प्रबन्ध के साथ निर्जन स्थान पर जमीन में गड्डा खोदकर दफनाया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध थाना निघासन पर मु0अ0सं0 154/23 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1-साजिद पुत्र हाशिम नि0 ग्राम पठाननपुरवा थाना निघासन जनपद खीरी
2-दोस्त मोहम्मद पुत्र मकदूम नि0 ग्राम पठाननपुरवा थाना निघासन जनपद खीरी
3-जाहिद पुत्र असगर नि0 ग्राम पठाननपुरवा थाना निघासन जनपद खीरी
4-मुन्ना पुत्र मटरु नि0 ग्राम पठाननपुरवा थाना निघासन जनपद खीरी
5-आरिफ पुत्र जहूर नि0 ग्राम पठाननपुरवा थाना निघासन जनपद खीरी
6-शमीम खाँ पुत्र अजीज खाँ नि0 ग्राम पठाननपुरवा थाना निघासन जनपद खीरी
7-मासूम पुत्र छिद्दा नि0 ग्राम पठाननपुरवा थाना निघासन जनपद खीरी
8-हमीद पुत्र इदरीश नि0 ग्राम पठाननपुरवा थाना निघासन जनपद खीरी
9-मुनीर पुत्र छीद्दा नि0 ग्राम पठाननपुरवा थाना निघासन जनपद खीरी
10-सलीम पुत्र इदरीश नि0 ग्राम पठाननपुरवा थाना निघासन जनपद खीरी
11-शिब्बू पुत्र इश्हाक नि0 मोहल्ला कबरियान थाना धौरहरा जनपद खीरी

बरामदगी-
01 अदद चाकू (खून से सना हुआ)
01 अदद कुल्हाड़ी (खून से सना हुआ)
01 अदद लोहे का सरिया
02 अदद लोहे का फरसा
विक्रय का सामान (इलेक्ट्रॉनिक तराजू (यूनिक डिजिटल वेइंग मशीन, एक तराजू सूर्या इण्डिया मार्का मय वाट एक किलोग्राम, पॉच सौ ग्राम, दो सौ ग्राम)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1-प्र0नि0 थाना निघासन, श्री अरुण कुमार सिंह
2-व0उ0नि0 राममिलन यादव
3-उ0नि0 रनजीत सिंह यादव
4-उ0नि0 बाबूराम
5-हे0का0 राज बहादुर रावत
6-हे0का0 वीर प्रताप सिंह
8-हे0का0 अबरार हुसैन
9-हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार
10-का0 प्रभात कुमार
11-का0 नरेश गंगवार
12-का0 प्रेमकिशोर
13-का0 योगेश कुमार
14-का0 संदीप कुमार
15-का0 प्रदीप कुमार

About Author

Leave a Reply

%d bloggers like this: