थाना भीरा पुलिस द्वारा, साजिशन स्वयं के ऊपर फायरिंग कराने के अभियुक्त व उसके साथी को घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार।

राकेश कुमार/विवेक कुमार वर्मा।

जनपद खीरी में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी गोला महोदय के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 13.03.2023 को थाना भीरा पुलिस द्वारा साजिशन स्वयं के ऊपर फायरिंग कराने की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो नफर अभियुक्तगण 1.रजवेन्द्र पुत्र दिलेर सिंह निवासी ग्राम मूढा बुजुर्ग थाना भीरा जनपद खीरी 2.सरबजीत सिंह पुत्र जसपाल सिंह नि0ग्राम बस्तौली थाना भीरा जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण द्वारा गांव के अमृतपाल को रंजिशन फसाने के लिए अभियुक्त रजवेन्द्र द्वारा अपने साथी सरबजीत सिंह से अपने ऊपर नाजायज तमंचे से फायर करवाया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद अवैध देशी नाजायज तमंचा 315 बोर व एक अदद देशी तमंचा 12 बोर, दो अदद खोखा कारतूस 315 बोर, दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, एक अदद मिस कारतूस 12 बोर बरामद किया गया तथा एक अदद ट्रैक्टर महिन्द्रा अर्जुन अल्ट्रा -1 605 DI रजिस्टेशन नं0 UP31 X 7993 को अन्तर्गत धारा 207 MV Act मे सीज किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 105/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 106/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 107/2023 धारा 120B/34/115/307 भादवि पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान न्यायालय भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:-
1.रजवेन्द्र पुत्र दिलेर सिंह नि0ग्राम मूढा बुजुर्ग थाना भीरा जनपद खीरी
2.सरबजीत सिंह पुत्र जसपाल सिंह नि0ग्राम बस्तौली थाना भीरा जनपद खीरी

बरामदगी का विवरण
अभियुक्तगण के कब्जे से एक अदद देशी नाजायज तमंचा 315 बोर व एक अदद देशी तमंचा 12 बोर मय दो अदद खोखा कारतूस 315 बोर मय दो अदद बुलेट 12 बोर मय एक अदद मिस कारतूस 12 बोर बरामद होना तथा एक अदद ट्रैक्टर महिन्द्रा अर्जुन अल्ट्रा -1 605 DI रजिस्टेशन नं0 UP31 X 7993 को अन्तर्गत धारा 207 MV Act मे सीज।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 प्रदीप कुमार, थाना भीरा
2.का0 चन्द्र मोहन त्यागी, थाना भीरा
3.का0 अरविन्द कुमार, थाना भीरा

About Author

Leave a Reply

%d bloggers like this: