कभी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूसरों पर आश्रित रहने वाला भारत आज कर रहा दूसरों की समस्या का समाधान : बृजेश पाठक

ब्यूरो रिपोर्ट शशिकांत मिश्र
अयोध्या,रूदौली (संज्ञान न्यूज़) । भारत 2014 से पहले अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूसरों पर आश्रित रहता था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वही भारत आज वह दूसरों की समस्या का समाधान बन रहा है तथा पूर्ववर्ती सरकारों में प्रदेश में कायम गुंडा राज आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश से पूरी तरह समाप्त हो गया है। यह वक्त्व थे सूबे के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के जो रुदौली में आयोजित महामहिम राष्ट्रपति अभिभाषण पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
रुदौली भाजपा नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाग ले रहे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का रुदौली नगर मंडल के पदाधिकारियों ने 21 किलों की माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय “खुन्नू” ने रुदौली नगर मंडल के पदाधिकारियों सहित उपस्थित जनसमूह के साथ फूलों की होली खेली।कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री मनीष आर्य ने किया। इस भव्य समारोह में विधायक रामचन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, जिला महामंत्री अशोक कसौधन, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशल,नगर मंत्री सतीश वैश्य श्याम जी,विवेक गुप्त, जिला पंचायत सदस्य रामनेवल लोधी,किशोरी लाल भारती, हिमांशु गर्ग, रमेश दुबे, विजय गुप्ता, पंकज शर्मा, राजकिशोर दुर्गेश श्रीवास्तव, शिवनंदन मिश्रा, मानस गोयल ,मनीष चौरसिया,नवनीत रस्तोगी,बजरंगी यादव, विजय सिंह,हनुमान मिश्र,संदीप शुला,शनी मिश्र,पवन राजपूत, हर्षित वैश्य, नारायण यज्ञ सैनी, कौशिक कौशल, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।