थाना भीरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त सचिन को चोरी की 02 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।

संवाददाता अमित कुमार/विवेक कुमार वर्मा लखीमपुर खीरी
(संज्ञान न्यूज़) सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व सदिंग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग अभियान के दौरान थाना भीरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 18.03.2023 को मुखबिर की सूचना पर शातिर मोटर साइकिल चोर सचिन पुत्र मनीराम उम्र करीब 18 वर्ष नि0 ग्राम मालपुर थाना भीरा जनपद खीरी की गिरफ्तारी भीरा पलिया गुरुद्वारा के पास से की गयी। जिसके पास से 02 अदद मो0सा0 1.एचएफ डिलक्स लाल रंग रजि नं0 UP 31 AB 7292 चैचिस नं0 MBLHA11EWD9E17731 सम्बन्धित मु0अ0सं0 85/2023 धारा 379 भादवि थाना सकरन जिला सीतापुर तथा 2. टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 रंग नीला रजि0 नं0 UP 31 AN 6092 सम्बन्धित मु0अ0सं0 518/2021 धारा 379 भादवि थाना फूलबेहड़ खीरी, की बरामदगी की गयी, बरामदगी तथा गिरफ्तारी के आधार पर थाना भीरा पर मु0अ0सं0 116/2023 धारा 411 भा0द0वि0 पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड हेतु लखीमपुर खीरी भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण।
सचिन पुत्र मनीराम नि0 ग्राम मालपुर थाना भीरा जनपद खीरी
बरामदगी
1.एचएफ डिलक्स लाल रंग रजि नं0 UP 31 AB 7292
2.टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 रंग नीला रजि0 नं0 UP 31 AN 6092।