अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के तत्वाधान में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुवा होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह।

शैलेन्द्र गुप्ता

रायबरेली (संज्ञान न्यूज़) अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के तत्वाधान में सिविल लाइन स्थित हवेली उत्सव लान में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुवा होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह। मुख्य अतिथि के रूप में संघ के संस्थापक व राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजपाल महरोलिया व विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सुधीर राजपाल एवं नपाप के अधिशाषी अधिकारी आशीष सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश सलाहकार आशीष द्विवेदी व शुभारंभ अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया तत्पश्चात राष्ट्रीय महासचिव राजपाल महरोलिया द्वारा जिलाध्यक्ष दिनेश वाल्मीकि, जिला महामंत्री संजय मौर्या, शहर अध्यक्ष अंजनी कुमार व महामंत्री आशीष पाल को शपथ ग्रहण कराई गई। जिला शहर कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष सुधीर राजपाल द्वारा शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि राजपाल महरोलिया ने साथियों को संबोधित करते हुवे संघे शक्ति कलजुगे का मंत्र दिया व कहा कि सरकारें कर्मचारियों को नियमित संविदा व ठेका संवर्ग में बांट कर हमारा शोषण करती हैं ताकि कर्मचारी एकजुट न हो सके। उन्होंने कहा कि संघ में सभी संवर्ग व धर्म जाति का स्थान होना चाहिए। उन्होंने समान कार्य समान वेतन पर भी अपने विचार व्यक्त किए व कहा की राष्ट्रीय संगठन समान कार्य समान वेतन के मुददे पर संघर्ष कर रहा है किंतु यह आवाज़ उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों की प्रत्येक इकाइयों से भी उठनी चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष सुधीर राजपाल ने अपने उद्बोधन में ठेका एवं संविदा पर कार्यरत कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए संघर्ष का मार्ग चुनने को प्रेरित किया व कहा की नियुक्ति पत्र प्राप्त करना आपका अधिकार है।
इस अवसर पर विधिक सलाहकार शंभू रतन बाजपेई, कानपुर से रामप्रकाश भारती, मनोज भटनागर, धीरज वाल्मीकि, सुनील कुमार, राजेश कुरील, समीर एवं संघ पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

%d bloggers like this: