देवकली में जमीन विवाद बना एक ही समाज के लिए रण क्षेत्र का मैदान

संवाददाता रंजीत कुमार
गुरारू। गया(संज्ञान न्यूज़)। थाना क्षेत्र के देवकली गांव में रास्ता को लेकर जमीनी विवाद उत्पन हो गया है।इस रास्ता विवाद को लेकर दोनो ओर से कई बार विवाद के कारण झगड़ा भी हुई,इस झगड़ा को लेकर दोनो तरफ से गुरारू थाना में मामला भी दर्ज की गई थी।जिसमे दोनो ओर से लगभग 80 लोगो के विरुद्ध मामला भी दर्ज की गई है।कई नामजद लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है।लेकिन इधर फिर दोनो ओर से इसी विवाद को लेकर दोनो पक्ष के लोगों की ओर सेआमने सामने का रण क्षेत्र का माहौल बना हुआ। इस घटना की जानकारी गांव के कई सूत्रो एवं राजेंद्र पासवान ने दी है।

उन्होंने कहा की विवाद को लेकर माहौल काफी गर्म है,कभी भी देवकली गांव में अप्रिय घटना जैसी माहौल बनी हुई है।इस घटना के लेकर यहां के लोग काफी डर सहमे हुए है।जिस कारण से रात तो रात दिन में भी अपने घर में चैन की नींद गुजारना मुश्किल ही गई है।इस संबंध में राजेंद्र पासवान ने लगातार तेजी से बढ़ रही अनहोनी जैसी घटना को देखते हुए गुरारू के थाना प्रभारी एवं गया के वरीय पुलिस पदाधिकारी से इस गांव में शांति व्यवस्था बनाए जाने की मांग की है