राहुल गांधी के साथ आज देश का हर नागरिक खड़ा है _कांग्रेस


संवाददाता रज़ा सिद्दीक़ी गया (संज्ञान दृष्टि) अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवम् बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दिशानिर्देशन में लगातार चल रहे जय भारत सत्याग्रह आंदोलन कार्यक्रम के तहत आज गया रेलवे स्टेशन परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटाला, सहित विपक्ष की आवाज दबाने, राहुल गांधी जी की लोकसभा से आनन, फानन में सदस्यता समाप्त करने आदि मुद्दो पर नारेबाजी करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद किया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व विधायक मो खान अली, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव सह गया जिला प्रभारी अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, सोमनाथ पासवान, बुद्धू राम, सूर्यकांत त्रिपाठी, उदय शंकर पालित, सूबेदार राम, सुरेंद्र मांझी, विनोद उपाध्याय, कांग्रेस व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बबलू कुमार, विश्वास चौधरी, चरण सिंह, आदि ने कहा की आज देश काफी नाजुक दौर से गुजर रहा है, सत्ता में बैठे लोग मनमानी पर उतारू है, सभी संवैधानिक संस्थानों को पालतू तोता बना कर विपक्षी दलों के नेताओ, कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे है। नेताओ ने कहा राहुल गांधी शुरू से मोदी सरकार के गलत नीतियों का बिना डर, भय के विरोध कर रहे है, आज उनकी सदस्यता समाप्त होने से आक्रोशित देश के एक, एक नागरिक उनके साथ है। नेताओ ने कहा की कांग्रेस पार्टी नित्य दिन शांतिपूर्ण तरीके से सार्वजनिक स्थलों पर आंदोलन कर जन जागरण करने का काम करते रहेगी।