डीएम-एसपी ने लिया नामांकन स्थलों का जायजा

धर्मेश शुक्ला

लखीमपुर खीरी (संज्ञान न्यूज़)। जनपद में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक, स्वतंत्र एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा ने सीडीओ अनिल सिंह, एडीएम संजय सिंह संग कलेक्ट्रेट, तहसील सदर में स्थापित नामांकन स्थल पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओ का जायजा लिया।

डीएम-एसपी ने नामांकन कक्ष का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। नामांकन कक्ष में मौजूद आरओ/ एआरओ से नामांकन की अद्यतन स्थिति जानी। निर्देश दिए कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान मा. राज्य निर्वाचन आयोग के सभी दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। सभी रिटर्निंग अफसर यह सुनिश्चित कराएं कि नामांकन दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों का विवरण ससमय ऑनलाइन फीड कराए।

डीएम-एसपी ने नामांकन परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान सतर्क दृष्टि रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाए। डीएम ने तैनात पुलिस कर्मियों से वार्ता कर उन्हें पूरी मुस्तैदी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की हिदायत दी। बताते चले कि चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी बरत रही है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रद्धा सिंह, विधेश, धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

आज दाखिल नामांकनो का विवरण एक नजर में…
नगर निकाय—– अध्यक्ष——– सदस्य ——
लखीमपुर ———- 16 ———- 101 ———-
खीरीटाउन ———- 05 ———- 34 ———-
ओयल ———- 03 ———- 08 ———-
गोला ———- 20 ———- 49 ———-
मैलानी ———- 04 ———- 10 ———-
मोहम्मदी ———- 07 ———- 59 ———-
बरबर ———- 06 ———- 18 ———-
पलिया ———- 10 ———- 51 ———-
भीरा ———- 05 ———- 35 ———-
निघासन ———- 10 ———- 51 ———-
सिंगाही ———- 09 ———- 24 ———-
धौराहरा ———- 08 ———- 21 ———-

About Author

Leave a Reply

%d bloggers like this: