अकोथारा मोरहर नदी के किनारे मिला अज्ञात लड़की का शव,मचा हड़कंप पुलिस मौके पर जांच में जुटी पुलिस।


ग रंजीत कुमार
गुरुआ। (सज्ञान न्यूज) के अकोथर पहाड़ के समीप नदी के किनारे एक बीस वर्षीय अज्ञात लड़की के शव मिलने से लोगो में हड़कंप मच गया है।सूचना के बाद पहुंची पुलिस अधिकारी मनीलाल ने अपने दलबल के सहयोग से शव को अपने कब्जे में ले लिया है। बृहस्पतिवार के दिन करीब साढ़े चार बजे स्थानीय लोगो से सूचना मिली की अकोथरा पहाड़ के समीप मोरहर नदी के किनारे एक शव पड़ा हुआ है।जिसके बाद गांव के प्रबुद्ध लोगो के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।शव को शिनानेख्त कराने का पुलिस ने काफी प्रयास किया,लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हो सकी है।मृतक समीज सलवार सूट पहने हुई थी।नदी में शव को लेकर स्थानीय लोग अनेको तरह की कयास लगा रहे थे।इस घटना की लेकर बीजेपी के दक्षिणी प्रखंड अध्यक्ष शैलेश पासवान, चीलोर मुखिया पति राम आशीष प्रजापति रामशीष प्रजापति, गुणेरी मुखिया पति रामप्यारे पासवान,एलजेपी के प्रखंड अध्यक्ष संजय साव,बीएसपी के जिला प्रभारी एवं गुरुआ विधानसभा अध्यक्ष उमेश पासवान आदि लोगो ने गहरा चिंता जाहिर करते हुआ कहा है, गुरुआ में बराबर चोरी डकैती,दूसरे जगह से मर्डर कर यहां फेक देना गुंडा लोगो का जोन बन गया है।उन्होंने कहा की यहां अपराध की ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है।चोरी,डकैती,लूट,हत्या,अपहरण जैसे संगीन मामले लगातार हो रही है।जिसे पुलिस रोकने में नाकाम साबित हो रही है।गुरुआ थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात शव की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है

