एस.जे.एस महराजगंज में सी.बी.एस.ई.हाईस्कूल परीक्षा 2022_23 में लहराया परचम।।

मुकेश शर्मा

महराजगंज/ रायबरेली (संज्ञान न्यूज़) महराजगंज सी.बी.एस.ई.हाईस्कूल परीक्षा 2022_23 का परीक्षा परिणाम घोषित किया।जिसमे एस ,जे, एस, महराजगंज ने अपना परचम लहराया।परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।छात्र पीतांबर यादव ने 93:2% अंक प्राप्त करके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।छात्र मंजीत सिंह ने 89:6% अंको के साथ द्वितीय स्थान, आर्यन ने 88%अंको के साथ तृतीय स्थान,प्रिया पाल ने 87% अंको के साथ चौथा स्थान निहारिका त्रिपाठी व गौरव अवस्थी ने 86% अंको के साथ पंचम स्थान हासिल किया।इस प्रकार आर्युक्त विद्यार्थियों ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।अपने माता पिता व गुरुजनों कि मस्तक गौरवंती किए। विद्यालय प्रबंधक श्री अग्रज सिंह व सह प्रबंधिका डॉक्टर अनुश्री सिंह ने प्रधानाचार्य श्रीमती मृदुला श्रीवास्तव के साथ सभी विद्यार्थियों की हौसला अफजाई करके उनका मुंह मीठा कराया सभी विद्यार्थियों को भविष्य की उच्चतम सफलता व उनके उज्वल भविष्य की कामना की।।

Leave a Reply

%d bloggers like this: