अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा किया गया पद यात्रा का भव्य स्वागत ।


मुकेश शर्मा
रायबरेली (संज्ञान न्यूज़) सरकार द्वारा आयोजित “खेलो इंडिया खेलो” कार्यक्रम मे ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट सुधा सिंह एवं खिलाड़ियों द्वारा पदयात्रा का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर नगर अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता के नेतृत्व में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा किया गया,
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा उपस्थित रहे,
इस अवसर पर संरक्षक महेंद्र अग्रवाल,जिला अध्यक्ष स. त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, वरिष्ठ जिला महामंत्री संदीप शुक्ल, नगर प्रभारी केके गुप्ता, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष वीके रावत, नगर मीडिया प्रभारी अनेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष गीता सिंह,जिला कोषाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रुचि सिंह, वरिष्ठ व्यापारी अंजनी गुप्ता, सभासद रामखेलावन बारी, समाजसेवी पंकज कालपी, अनिल लोहिया आदि उपस्थित रहे।
संदीप शुक्ल
वरिष्ठ जिला महामंत्री
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, रायबरेली

