थाना बदलापुर पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत 02 NBW वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार।

0

संज्ञान दृष्टि टीम

जौनपुर (संज्ञान न्यूज़) डा. अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर श्री अशोक कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक बदलापुर अवनीश कुमार राय के कुशल संचालन मे मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट आदेश के क्रम में विशेष अभियान चलाकर थाना बदलापुर की पुलिस टीम उप निरीक्षक द्वारिकानाथ यादव मय हमराही कर्मचारी गण द्वारा 02 वारंटी अभियुक्त 1.श्याम नारायण पुत्र रामदुलार नि0 ग्राम भलुवाही थाना बदलापुर जौनपुर सम्वन्धित मु0नं0-5524/09 धारा 406/420/468/471 भादवि व 2. भूले पुत्र मंगनू नि0 मामपुर थाना बदलापुर जौनपुर सम्वन्धित फौजदारी प्रकिर्ण सं0 14/2022 धारा 446 सीआरपीसी ता0पेशी-क्रमशः 21/06/2023 व 12/06/2023 दिखाकर कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय जौनपुर के समक्ष प्रेषित किया गया।

गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों का नाम व पता-

  1. श्याम नारायण पुत्र रामदुलार नि0 ग्राम भलुवाही थाना बदलापुर जौनपुर।
  2. भूले पुत्र मंगनू नि0 मामपुर थाना बदलापुर जौनपुर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1.उ0नि0 द्वारिकानाथ यादव थाना बदलापुर जौनपुर ।
2.हे0का0 विश्वेश द्विवेदी थाना बदलापुर जौनपुर
3.का0 अनिल कुमार सिंह थाना बदलापुर जनपद जौनपुर

About Author

Leave a Reply

%d