एक जुलाई से शुरू होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

0

डीएम ने ली विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान की जनपदीय अन्तरविभागीय बैठक, दिए निर्देश

सुरेश कुमार , राकेश कुमार वर्मा

लखीमपुर खीरी (संज्ञान दृष्टि)। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जिले में एक जुलाई से प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही 17 जुलाई से दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक का संचालन सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने किया।

शुक्रवार शाम डीएम अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अन्तर्गत जनपदीय अन्तर विभागीय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने कहा कि संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित एवं सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से है। संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित इलाज व सहयोग के लिए जिले में एक माह तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता व विशेष सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। सघन वेक्टर नियंत्रण, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता से सम्बंधित गतिविधियाँ अन्तर्विभागीय सहयोग के साथ जारी रखना जरूरी है। इस हेतु मलेरिया विभाग के कार्यकर्ता क्षेत्रवार योजना बनाते हुए विगत वर्ष के मच्छर जनित रोगों के आंकड़ों के आधार पर चिन्हित किए गए हाईरिस्क क्षेत्रों में वेक्टर घनत्व का आकलन भी करेंगे।

सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि दस्तक अभियान में आशा-आंगनवाडी कार्यकत्री प्रत्येक मकान पर क्षय रोग के संभावित रोगियों के विषय में भी जानकारी प्राप्त करेंगी। इसी के साथ ये कार्यकर्ता प्रत्येक मकान पर कुष्ठ रोग, फाइलेरिया एवं कालाज़ार रोगों से प्रभावित जनपदोंएरिया में इन दोनों रोगों के प्रति भी संवेदीकरण का कार्य संपादित करेंगे। समस्त रोगों के लक्षणों वाले किसी व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर उस व्यक्ति का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण ई-कवच पोर्टल पर डिजिटल अपलोड करेंगे। ताकि इन व्यक्तियों की जांच तथा उपचार सुनिश्चित करते हुए समस्त जानकारी को अपडेट किया जा सके।

डीएम ने बताया कि कहा कि जिले में एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 17 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, स्वास्थ्य से संबंधित अधिकारियों को अभियान में उनके उत्तरदायित्व बताते हुए जरूरी निर्देश दिए। साथ ही सभी सीएचसी अधीक्षको, डीपीआरओ व डीपीओ को भी निर्देशित किया। ईओ व डीपीआरओ संचारी रोग को लेकर सफाई, सेनेटाइजेशन, फॉगिंग, जलभराव, उथले हैंडपंपों का चिन्हीकरण करा कर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराएंगे। साथ ही खुली नालियों को ढकने, नालियों की सफाई व जलभराव वाले स्थानों पर चूना का छिड़काव कराया जाएगा।

अभियान के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ अश्विनी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन के संबंध में सभी जरूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंतरविभागीय सहयोग से ही संचारी रोगों का प्रभावी नियंत्रण होगा। उन्होंने दिमागी बुखार shity संबंधित रोगों की रोकथाम, नियंत्रण गतिविधियों के लिए जनपद ब्लॉक व पंचायत ग्राम स्तर पर विभिन्न विभागों के समन्वय से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग करेगा।

About Author

Leave a Reply

%d bloggers like this: