लोकतंत्र रक्षक सेनानी देशराज मौर्य पंचतत्व मे विलीन

राकेश यादव

कैसरगंज (संज्ञान दृष्टि)।पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करती हुई नायब तहसीलदार अल्पिका वर्मा, व सलामी देते हुए कोतवाल राजनाथ सिंह,कैसरगंज बहराइच,कैसरगंज तहसील के ग्राम रेवली निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता लोकतंत्र रक्षक सेनानी देशराज मौर्य का भोर पहर निधन हो गया। निधन की सूचना पर तमाम लोगो ने शोक व्यक्त किया,निधन की सूचना पर नायब तहसीलदार कैसरगंज अल्पिका वर्मा,थाना प्रभारी कैसरगंज राजनाथ सिंह ने मौके पर पहुँच कर लोकतंत्र रक्षक सेनानी को गॉड आफ ऑनर दिया व दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, नायब तहसीलदार अल्पिका वर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रधांजलि अर्पित की,आपातकाल के दौरान संघर्षो के साथी रहे लोकतंत्र रक्षक सेनानी जरवल प्रमोद गुप्ता, पूर्व प्रधान लोकतंत्र रक्षक सेनानी बुधिसागर गुप्ता, प्रधान नासिर गंज बुधराम यादव पूर्व प्रधान कौशलेंद् चौधरी,अजय वर्मा पत्रकार सहित तमाम लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि अर्पित की। लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता, लोकतंत्र सेनानी पूर्व प्रधान बुधिसागर गुप्ता ने बीते दिनों को याद करते हुए कहा दिवंगत श्री मौर्य बहुत ही सभ्य व आदर्श व्यक्ति थे|

About Author

Leave a Reply

%d bloggers like this: