थाना मैगलगंज पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा, गैंगस्टर एक्ट के 02 नफर शातिर अभियुक्तों की कुल 12,47,700 रूपये की सम्पत्ति कुर्क की गई


थाना मैगलगंज पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा, गैंगस्टर एक्ट के 02 नफर शातिर अभियुक्तों की कुल 12,47,700 रूपये की सम्पत्ति कुर्क की गई
मनोज वर्मा
लखीमपुर (संज्ञान दृष्टि)।पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में जनपद खीरी पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम व शातिर अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी क्रम में खीरी पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत अपराध से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। जिसके क्रम में आज दिनांक 21.09.2023 को जिला मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा पूर्व मे प्राप्त आदेश के अनुपालन मे अभियुक्त राजेन्द्र आरख व संजय कुमार जिनके विरुद्ध थाना पसगवा मे मु0अ0सं0 01/23 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट पंजीकृत था, के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 12,47,700 रूपये की सम्पत्ति कुर्क की गई। जिसमें राजेन्द्र आरख द्वारा एक किता कच्चा मकान व दो कृषि योग्य भूमि अपराध करके क्रय की गयी थी तथा अभियुक्त संजय कुमार द्वारा एक अदद मोटर साईकिल हीरो ड्रीम यूपी 31 एपी 3134 को अपराध से अर्जित किया गया था। विवेचना के दौरान अवैध अपराध से अर्जित एक किता कच्चा मकान दो कृषि योग्य भूखण्ड व एक अदद मोटर साईकिल को तहसीलदार मितौली श्री सुखवीर सिह तथा प्रभारी निरीक्षक मैगलगज श्री विवेक कुमार उपाध्याय की संयुक्त टीम द्वारा आज कब्जे मे लेकर कुर्क किया गया।
अभियुक्तों का विवरण
1.राजेन्द्र आरख पुत्र भज्जू नि0 छोटेलालपुर थाना मैगलगज खीरी
2.संजय कुमार पुत्र चौधरीलाल नि0 भवानीगंज थाना मैगलगज खीरी
अपराधिक इतिहास-
अभियुक्त- राजेन्द आरख पुत्र भज्जू नि0 छोटेलालपुर थाना मैगलगंज खीरी
मु0अ0सं0 223/04 धारा 5/25 आमर्स एक्ट थाना मैगलगज खीरी
मु0अ0सं0 226/14 धारा 3(1) गुण्डा अधिनियम मैगलगज खीरी
मु0अ0सं0 881/14 धारा 364ए भादवि 3(1)5 एससी एसटी थाना मैगलगज खीरी
मु0अ0सं0 12/16 धारा 147/148/149/302/504/379 भादवि थाना मैगलगज खीरी
मु0अ0सं0 546/18 धारा 174 भादवि थाना मैगलगंज खीरी
मु0अ0सं0 367/22 धारा 3/5/25 आमर्स एक्ट थाना पसगवा खीरी
मु0अ0सं 01/2023 धारा 2ख(ii)/3 गैगस्टरएक्ट थाना पसगवा खीरी
अभियुक्त- संजय कुमार पुत्र चौधरीलाल थाना मैगलगंज खीरी
मु0अ0सं0 223/04 धारा 5/25 आमर्स एक्ट थाना मैगलगंज खीरी
मु0अ0सं0 367/22 धारा 3/5/25 आमर्स एक्ट थाना पसगवा खीरी
मु0अ0सं0 01/2023 धारा 2ख(ii)/3 गैगस्टरएक्ट थाना पसगवा खीरी
कुर्क की गयी सम्पत्ति-
1.एक अदद कच्चा मकान कीमत 3,26,700 रूपये
2.दो कृषि योग्य भूखण्ड कीमत 8,91,000 रूपये
3.एक अदद मोटर साईकिल हीरो ड्रीम कीमत 30000 रूपये
टीम का विवरण-
1.श्री सुखवीर सिंह तहसीलदार मितौली खीरी
2.श्री विवेक कुमार उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक थाना मैगलगज खीरी
3.थानाध्यक्ष श्री कौशल कुमार थाना उचौलिया खीरी
4.उ0नि0 उदयवीर यादव थाना मैगलगज खीरी
5.उ0नि0 रामअवतार थाना मैगलगज खीरी
6.का0 सुमित जैनर थाना मैगलगज खीरी
7.का0 वरूण कुमार थाना मैगलग खीरी
8.म0आ0 पिकी सिविता थाना मैगलगज खीरी
9.म0आ0 रूचि सिन्हा थाना मैगलगज खीरी
10.म0आ0 सोनी माथुर थाना मैगलगज खीरी