भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने नई दिल्ली जिले में भाजपा कार्यक्रताओं के साथ सुना प्रधान मंत्री के मन की बात कार्यक्रम

0

संज्ञान न्यूज डेस्क

नई दिल्ली,(संज्ञान न्यूज)।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को नई दिल्ली जिला में भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख श्री संजय मयूख, प्रदेश मंत्री सुश्री बांसुरी स्वराज, जिला अध्यक्ष श्री राजीव राणा सहित एवं दिल्ली भाजपा के मन की बात कार्यक्रम संयोजक श्री राजन तिवारी और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को दिल्ली के अधिकांश बूथों पर सुना गया। बूथ स्तर पर आयोजित मन की बात कार्यक्रम के 105वें एपिसोड को सभी बूथ पालकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा कही गई बातों को जन जन पहुंचाने का निर्णय लिया।

About Author

Leave a Reply

%d bloggers like this: