खीरी की जूडो टीम मंडल में दिखाएगी अपना दमखम!


स्पर्श सिन्हा
लखीमपुर खीरी (संज्ञान न्यूज़)। खेल जूडो कराटे के क्षेत्र में जिले की जूडो कराटे टीम मंडल स्तर पर दिखाएगी अपना दमखम। बता दें, आगामी 7 अक्टूबर को लखनऊ के जनता बालिका इंटर कालेज में मंडल स्तरीय जूडो कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता की अधिक जानकारी देते हुए जितेंद्र कुमार, अनुदेशक उच्च प्राथमिक विद्यालय, पिपरिया, खीरी ने अवगत कराया कि इस मंडल स्तर की प्रतियोगिता मे लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई और लखीमपुर की टीमें प्रतिभाग करेंगी। अंडर 14 आयु वर्ग में 30 किलोग्राम में ऋषभ सेन, उत्तम कुमार 35 किलोग्राम, मनीष कुमार 40 किलोग्राम उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरिया शिवम कुमार 45 किलोग्राम, गुरु हरकिशन एजुकेशनल इंस्टिट्यूट, बनिका फार्म, सत्यार्थी 50 किलोग्राम, नेशनल पब्लिक स्कूल, खीरी। इसी क्रम में अंडर 14 बालिका वर्ग में स्वामिका वर्मा 36 किलो ग्राम उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरिया पूजा सिंह 40 किलोग्राम उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरिया लखीमपुर अंडर 17 बालक वर्ग में 40 किलोग्राम में विशाल यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरिया 45 किलोग्राम में पुष्कर प्रजापति उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरिया 50 किलोग्राम में एहसान अली उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरिया 55 किलोग्राम में जसप्रीत सिंह गुरु हरकिशन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बनिकाफार्म, बेहजम खीरी, 60 किलोग्राम में सारांश गुप्ता सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल लखीमपुर, 66 किलोग्राम में शोएब अहमद अजमानी इंटरनेशनल स्कूल लखीमपुर।


इसी क्रम में अंडर 17 बालिका वर्ग में 36 किलोग्राम में हिमांशी चौधरी भगवान दीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज लखीमपुर और 48 किलोग्राम में पूजा देवी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लखीमपुर। यह सभी खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिसमें टीम कोच के रूप में जितेंद्र कुमार अनुदेशक और सौरव राज टीम मैनेजर के रूप में अपनी टीम को लखनऊ 7 सितंबर 2023 को प्रतिभाग हेतु लेकर जाएंगे।